खाना खाने को लेकर बाप-बेटे में हुई ऐसी बहस, जिसे पढ़ नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली
लड़की की टक्कर हो गई...
भीड़ ने लड़के को खूब मारा,
बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और
उसकी स्कूटी को उठाया!
एक आदमी लड़की से बोला -
आपको लगी तो नहीं?
लड़की - नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है,
स्कूटी सीख रही हूं ना...!!!
आशिक मिजाज शायर की दर्दभरी शायरी...
तेरा इश्क भी चुनाव जैसा निकला...
.
तेरा इश्क भी चुनाव जैसा निकला...
.
हवा तो मेरी थी, लेकिन...
रुझान किसी और का निकला...!!!
बेटा - आज भी लौकी की सब्जी!
मैं होटल जा रहा हूं खाना खाने...
पिता - मेरे जूते कहां हैं? ला तो जरा...
बेटा - पापा मैं तो मजाक कर रहा था,
वैसे भी लौकी की सब्जी
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है!
पिता - हरामखोर ज्यादा ज्ञान मत झाड़!
जूते ला चुपचाप, मैं भी तेरे साथ चलूंगा...!!!