आधी रात को जब शराब पीकर जा रहे पप्पू को पुलिस ने पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया...
बॉडी नीचे गिर गई
लोग शराबी को पीटने लगे..
शराबी - अबे जो गिरा वो कुछ तो बोल नहीं रहा...
तुम काहे नेता बन रहे हो!
---------------------------------
एक शराबी सुबह सुबह ATM में गया
शराबी - एटीएम में पैसे हैं क्या ?
गार्ड - हां हैं
शराबी - तो एटीएम से पैसे निकाल लूं क्या ?
गार्ड - हां निकाल लो
शराबी - लाओ पेचकस है तो दे दो
गार्ड बेहोश !!!
डॉक्टर - शराब पीते हो तो कसरत करनी भी जरूरी है.
संता - ठेके तक तो पैदल ही जाता हूं!
---------------------------------
शराबी : तू मोटी, काली कलूटी, दांतूली कहीं की।
पत्नी : तू नशेड़ी, पियक्कड़, शराबी कहीं का।
शराबी जोर जोर से हंसने लगा और बोला,
मैं तो कल सुबह ठीक हो जाऊंगा पर तू ऐसी ही रहेगी..!!
एक शराबी ने दोस्तों की पार्टी का प्रोग्राम बनाया,
और अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की..
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पे ही खड़ा था.
शराबी ने बीवी से पूछा - बकरा कहां से आया??
बीवी घुस्से से - बकरे को गोली मारो, रात से कुत्ता गायब है
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू - दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला - इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू - नहीं, साहब बीवी देगी।
पत्नी - कैसा रहा सफर ?
संता - थकान बहुत है, रात भर मैं सो नहीं पाया,
ऊपर की बर्थ मिली थी, हवा आ ही नहीं रही थी।
पत्नी - तो किसी से बर्थ एक्सचेंज कर लेना था।
संता - अब तू मुझे मत समझा।
जब नीचे की दोनो बर्थ पर कोई आया ही नहीं,
तो किससे एक्सचेंज करता ??