महिला से परेशान दुकनदार ने कही ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
परम सत्य ज्ञान...
ऑफिस जाते वक्त बाहर कुत्ता सोते हुए दिखे
और शाम को वापस आते वक्त भी कुत्ता सोता हुए दिखे
तो समझ जाना 'जिंदगी कुत्ते से बदतर है...!!!
रिश्तेदार - बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे?
.
.
.
लड़का - कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर
उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।
दुकानदार - मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी,
अब तो एक भी बाकी नहीं है।
.
.
महिला - वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
.
.
दुकानदार - बहन, रहम करो थोड़ा, उसमें मेरा लंच है...!!!