तूफानी बारिश में जब आधी रात को एक आदमी दुकान से पिज्जा लेने गया... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
जीवन का कठोर सत्य...
.
जब कोई शादीशुदा आदमी कहे कि सोच के बताऊंगा...
तो...
उसका सीधा-सीधा मतलब होता है कि...
बीवी से पूछ के बताऊंगा...!!!
तूफानी बारिश आधी रात...
एक आदमी दुकान से पिज्जा लेने गया।
.
.
पिज्जावाला - आप शादीशुदा हो?
.
आदमी - और नहीं तो क्या...
ऐसे तूफान में कौन सी मां अपने बेटे को पिज्जा लाने भेजेगी...!!!
एक बार एक वैज्ञानिक ने ये समझने के लिए कि
'शादी क्या होती है?' शादी कर ली...
.
.
अब उसको ये समझ नही आ रहा कि विज्ञान क्या होता है...!!!