एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मासूम बनना है तो
पड़ोसन की नजर में बनो...
.
घरवाली की नजर में तो हमेशा
.
ढक्कन ही रहोगे...!!!
लोग कहते हैं सहेली और हवेली आसानी से नही बनती!
.
हम कहते हैं बंदे मे दम होना चाहिए...
.
सहेली फोन पे और हवेली लोन पे बन ही जाती है...!!!
एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था...
.
.
फिर एक दिन लड़की ने मुंह धोकर दिखा दिया...
.
अब दोनों आराम से अपने-अपने रास्ते जाते हैं...!!!