{"_id":"56dbc28e4f1c1ba4358b458b","slug":"smartroom-for-icdeol-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्मार्टरूम में होगी पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्मार्टरूम में होगी पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्डोल के विद्यार्थी अब स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ाई करेंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए कार्य सौंप दिया है। पीसीपी (पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम) के तहत इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को भाषा का सही ज्ञान देने और बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए आधुनिक लैंग्वेज लैब भी बनाई जा रही है। इन दोनों कार्य में करीब 25 लाख की राशि खर्च होगी। लैंग्वेज लैब साढ़े सात लाख की राशि खर्च कर तैयार की जानी है।
विज्ञापन
इसके लिए एचपीयू को 32.50 लाख की राशि जारी हो चुकी है। स्मार्ट क्लासरूम और लैब निर्माण के लिए अधिकारियों की दो बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। प्रारूप तैयार कर संबंधित एजेंसी को कार्य भी सौंप दिया है।
विज्ञापन
इक्डोल प्रशासन जुलाई में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने तक स्मार्ट क्लासरूम और लैंग्वेज लैब के साथ एक आधुनिक सुविधाओं वाला म्यूजिक रूम भी बनाने जा रहा है। अब तक इक्डोल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पीजी सेंटर में जाकर ही म्यूजिक की कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं।
म्यूजिक रूम बन जाने पर छात्र इसमें हर वाद्य यंत्र के साथ कक्षाएं और रियाज कर सकेंगे। स्मार्ट क्लासरूम, लैंग्वेज लैब और म्यूजिक रूम बन जाने से इक्डोल से कंप्यूटर, प्रैक्टीकल विषयों के साथ पढ़ाई करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा नसीब होगी।
छात्रों को दी जाएगी बेहतर सुविधा : पीके वैद्य
शिमला। एचपीयू के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) निदेशक प्रो. पीके वैद्य और लोक संपर्क अधिकारी केजी ठाकुर का कहना है कि छात्रों से ली जा रही फीस के मुताबिक उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह फैसले लिए गए हैं। जल्द छात्रों को स्मार्ट क्लासरूम, लैंग्वेज लैब के साथ ही म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं मिलना शुरू होंगी। जल्द म्यूजिक के वाद्य यंत्रों की खरीद भी की जानी है।