फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharamsala +2 Annual Exams

आसान था पेपर, खुश दिखे बारहवीं के स्टूडेंट

Sun, 06 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 06 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of School Education Dharamsala +2 Annual Exams
परीक्षा के बाद प्रश्‍न पत्र को लेकर बातचीत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन शुक्रवार को सवा लाख बच्चों ने परीक्षा दी। शुक्रवार को बोर्ड ने जमा दो की अंग्रेजी और एसओएस की आठवीं कक्षा की गणित की परीक्षा ली है। पेपर आसान होने से बारहवीं छात्र-छात्राएं खुश दिखे।

विज्ञापन


वहीं पहले ही दिन बोर्ड के नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों ने एक दर्जन नकलचियों को भी पकड़ा है। इसमें चंबा जिला सबसे आगे है। वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 1766 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जमा दो अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक लाख सात हजार और एसओएस के 6000 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जबकि एसओएस के आठवीं कक्षा के 400 परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा के पहले दिन एक दर्जन नकल के मामले पकड़े हैं।

कहां कितने नकल के मामले
चंबा-7
कांगड़ा-3
बिलासपुर-एक
सोलन-एक

ऐवरेज बच्चा भी आसानी से होगा पास- लंज, धर्मशाला, कांगड़ा और पालमपुर के स्कूलों के अंग्रेजी के अध्यापकों ने जमा दो के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को संतोषजनक बताया। अध्यापकों ने कहा कि पेपर में ऐवरेज बच्चा भी आसानी से पास हो सकता है। पिछले वर्ष के मुकाबले पेपर काफी आसान था।

ढुगियारी और सलोल परीक्षा केंद्र की हुई तारीफ- बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने गए उड़नदस्तों के अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा का ढुगियारी और सलोल परीक्षा केंद्र बहुत साफ और स्वच्छ था। सेंटर के अंदर और बाहर किसी भी प्रकार की नकल की सामग्री तो दूर कहीं कोई पर्ची भी नजर नहीं आई।  वहीं तियारा और जमानावाद के परीक्षा केंद्रों की भी उड़नदस्तों ने तारीफ की है।

मैट्रिक की गणित की परीक्षा आज- शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड मैट्रिक की गणित विषय की परीक्षा लेगा। इसमें प्रदेश भर से दो लाख 24 हजार के करीब बच्चे बैठेंगे। वहीं जमा दो की म्यूजिक (हिंदुस्तानी वोकल, हिंदुस्तानी इंन्स्ट्रूमेंटल मेलोडिक) और हिंदुस्तानी इंन्स्ट्रूमेंटल परक्यूसन की परीक्षा भी होगी।

तीन घंटे की परीक्षा ढाई घंटे में पूरी- परीक्षार्थियों में अनुज कुमार, दीपिका, रोहित कुमार, दीपेश कुमार आदि ने बताया कि पहला पेपर अंग्रेजी का था। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था।


अधिकतर छात्रों ने तीन घंटे की परीक्षा ढाई घंटे में पूरी कर ली। प्रश्नपत्र की प्रिटिंग भी सही थी। जिलाभर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा समय पर शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed