{"_id":"56df15254f1c1b3d778b456f","slug":"two-shops-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा बाजार की दो दुकानों के टूटे ताले, पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा बाजार की दो दुकानों के टूटे ताले, पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर के मुख्य बाजार की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी पर हाथ साफ कर गए। सोमवार देर रात के समय डोगरा बाजार स्थित शादी विवाह का सामान बेचने वाले दो दुकानदारों की दुकानों में चोरी हुई। जिसमें दोनों दुकानों के अंदर रखे नोटों के हार चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमरेश महाजन की दुकान से करीब 35 हजार और कनव गुप्ता की दुकान से करीब 15 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिये चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन दुकानों के बाहर अंधेरा ज्यादा होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात के समय शहर के बाजार की दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें चोरों ने करीब पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन