फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CM Sai says cheated and helpless Congressmen will not get even a single seat Bilaspur

Bilaspur: सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, ठगवा और लबरा कांग्रेसियों को नहीं मिलेगी एक भी सीट

Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बिलासपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आज देश का मान बढ़ाया है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी बंद हो गई है। वहीं राहुल गांधी पर तंज कसा है।

विज्ञापन
CM Sai says cheated and helpless Congressmen will not get even a single seat Bilaspur
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया सीएम विष्णु देव साय शुक्रवार को चुनावी दौरे में बिलासपुर पहुंचे। यहां मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के चिल्हाटी में सीएम ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएमसी ने इस दौरान मोदी और विष्णु सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आज देश का मान बढ़ाया है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी बंद हो गई है। पहले जवानों का सर कलम कल फुटबॉल खेला जाता था। मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को भी शांत कर दिया है।
विज्ञापन


आगे सीएम ने कहा कि ठगवा और लबरा कांग्रेसियों को इस बार एक भी सीट लेने नहीं देना है। कांग्रेस को सबक सिखाना है। पहले चरण के मतदान को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा रुझान आया है। बस्तर लोकसभा सीट जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तीन लोकसभा में मतदान हो रहे हैं और तीनों लोकसभा में भी मतदान अच्छा हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रुझान बहुत अच्छा है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। पिछले 5 साल में भी जनता के साथ छल करने का काम किया है। आज छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी के 10 साल के काम से ओर जो हम लोग तीन-चार महीने में मोदी की गारंटी का काम पूरा करने का प्रयास किया है।


भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता का विश्वास बड़ा है और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार बिलासपुर लोकसभा सहित पूरी 11 की 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। कांग्रेस के पास कोई बोलने के लिए मुद्दा नहीं है। मुद्दा विहीन हो गई है। कांग्रेस में भूचाल आ गया है। मैं कह सकता हूं कि 25000 से ज्यादा कांग्रेसी कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर चुके हैं। बड़े-बड़े लोग कर रहे हैं। आज उनसे अपना घर तो संभल नहीं रहा है और बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं। राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी आ रहे हैं। पिछला ये अनुभव रहा है कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं। वहां कांग्रेस का बंटाधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed