फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bouncers beat up a young man who went to celebrate his birthday party Aditya got seriously injured in Bilaspur

Bilaspur: जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट, गंभीर रूप से घायल हुआ आदित्य

Fri, 12 Jul 2024 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात 1:00 बजे दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक के साथ वहां के बाउंसरों ने मारपीट करते हुए बियर की बोतल से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bouncers beat up a young man who went to celebrate his birthday party Aditya got seriously injured in Bilaspur
पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात 1:00 बजे दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक के साथ वहां के बाउंसरों ने मारपीट करते हुए बियर की बोतल से हमला कर दिया। जिसमें उसकी आंख के आसपास गंभीर चोट आई है। पुलिस ने हमलावर बाउंसर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक चाटीडीह के रहने वाले आदित्य तिवारी जमीन दलाली का काम करता है जो बुधवार की रात अपने दोस्त असीम व मयंक के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने मंगला 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया हुआ था। पार्टी मनाने के दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास बाउंसर राजू उर्फ निसार अहमद मनीष सोनी व अन्य लोगों ने जबरन उनकी टेबल हटाने लगे इस पर विरोध किया तो बाउंसरों ने दबंगई दिखाते हुए आदित्य व उसके दोस्तों को गाली-गलौज करते पकडकर बार से बाहर करने लगे युवकों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो बाउंसरों ने आदित्य के साथ मारपीट करते हुए बियर की बोतल से हमला कर दिया। जिसके बाईं आंख पर चोट आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाउंसर और युवकों के बीच विवाद होने पर बार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवक युवती बार से भागने लगे पीड़ित आदित्य ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है पुलिस उनकी रिपोर्ट पर हमलावर के खिलाफ जूर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने कहा की युवको द्वारा मारपीट की गई है प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमे अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed