फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This 'Karmyodha', without fearless, entered the battlefield against Corona

कोरोना के खिलाफ जंग के मैदान में बिना हथियार के निडर होकर डटे ये ‘कर्मयोद्धा’

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
This 'Karmyodha', without fearless, entered the battlefield against Corona
साढौरा(यमुनानगर) कोरोना वायरस के चलते देश में दहशत का माहौल है। लाॅकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैंद हैं। इनसब के बीच डाॅक्टर, पुलिस, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और सफाईकर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। साढौरा के समाजसेवी संस्था शिव गणपति सेवा मंडल ने सोमवार को सफाईकर्मियों को संकट की घड़ी में बिना थके-बिना डरे डटे रहने के चलते इन्हें सम्मानित किया। संगठन की तरफ से सभी खाद्य समाग्री के साथ व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।मंडल संरक्षक धर्मपाल सैनी,अध्यक्ष नरेश बक्शी बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं, वहीं सफाई कर्मचारी शहर को साफ सुथरा करके कोरोना वायरस के खतरे को कम करने में जुटे हैं। आवश्यक सेवाओं में शामिल सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद केवल आम आदमी ही नही बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैै। निश्चित तौर पर संक्रमण की शुरूआत गंदगी से शुरू होती है और इस गंदगी को साफ कर इस समाज को स्वास्थ्य रखने में सबसे पहली भूमिका हमारे सफाई कर्मी निभा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में एक योद्धा की तरह से कार्य कर सफाईकर्मियों को हमनें सम्मानित करने का निर्णय लिया। नपा सचिव निशा शर्मा ने इस कार्य के लिए सभी मंडल के सदस्यों का पदाधिकारी का धन्यवाद किया। इस मौके सचदेव चुघ,कोषाध्यक्ष जसमेर सैनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भल्ला,नपा सचिव निशा शर्मा, क्लर्क मनजीत सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed