{"_id":"62500368682c5c287d078a46","slug":"sonipat1649410920","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान समर्थित आतंकी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खालिस्तान समर्थित आतंकी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तान समर्थित आतंकी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
- सोनीपत की सीआईए टीम पंजाब के लुधियाना से आतंकी को लेकर आई
- सोनीपत में गिरफ्तार चार आतंकियों को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी है गोपी
- आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खालिस्तान समर्थित आतंकियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने के मुख्य आरोपी आतंकी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को सोनीपत पुलिस पंजाब के लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
एसएसपी को पंजाब पुलिस व आईबी से मिले इनपुट के बाद सीआईए की टीम ने जुआं व राजपुर गांव से चार आतंकियों को 19 फरवरी को पकड़ लिया था। जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर एके-47, पांच विदेशी पिस्तौल व एक देशी पिस्तौल बरामद की गईं थीं। आतंकी सागर ने पुलिस को बताया था कि यह हथियार उनको पंजाब के गोपी ने अंबाला में उपलब्ध कराए थे। पंजाब पुलिस ने मोगा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को काबू कर लिया था। जिसे सोनीपत सीआईए की टीम पूछताछ के लिए प्रोडक्शन पर लेने के लगातार प्रयास कर रही थी। उसे प्रोडक्शन पर लेने के लिए पहले 3 मार्च, 9 मार्च और 15 मार्च को प्रोडक्शन वारंट लगाया था। लेकिन वह प्रोडक्शन पर नहीं मिल सका था। अब शुक्रवार को सीआईए सोनीपत की टीम आतंकी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सोनीपत आई है। आरोपी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन