{"_id":"620773cfb72e682d4952f236","slug":"sonipat1644655567","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस स्टेशन कर्मी की हत्या क मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सर्विस स्टेशन कर्मी की हत्या क मामले में आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत। गांव लिवान में किराए पर रहने वाले सर्विस स्टेशन कारिंदे की सिर में शराब की बोतल मारकर हत्या करने के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव चुलकाना का रहने का रहने वाला सुमित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव इस्माइला के रहने वाले बलराज ने राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल विवि चौकी पुलिस को 16 जनवरी को बताया था कि उसका जुड़वा भाई बलराम (24) जठेड़ी रोड स्थित सरोहा सर्विस स्टेशन में काम करता था। वह गांव लिवान में सुरेंद्र सिंह के मकान में कमरा लेकर रहता है। उसके बराबर के कमरे में रहने वाला बड़ी गांव प्रदीप उसके भाई को परेशान करता था। उसके भाई ने उसे बताया था कि प्रदीप उसकी कई बार पिटाई कर चुका है। बलराज ने बताया था कि वह 15 जनवरी को अपने भाई के पास आया था। उसने प्रदीप को समझाया भी था। वह रात को बलराम के साथ ही कमरे पर रुका हुआ था। रात को साढ़े नौ बजे प्रदीप ने उसके भाई बलराम को बाहर बुलाया था। गैलरी में उसके भाई पर प्रदीप ने शराब की बोतल से हमला किया था। जिससे उसका भाई घायल हो गया था। वह अपने भाई को अस्पताल में गया था। बाद में उपचार के दौरान उसके भाई की 27 जनवरी को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। अब पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। वह प्रदीप के साथ रहता था। घटना की रात को प्रदीप के साथ सुमित व उनके साथी विष्णु ने भी हमला कर बलराम को घायल किया था। जिससे उसके भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब सुमित को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।