फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सर्विस स्टेशन कर्मी की हत्या क मामले में आरोपी गिरफ्तार

सर्विस स्टेशन कर्मी की हत्या क मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
सर्विस स्टेशन कर्मी की हत्या क मामले में आरोपी गिरफ्तार
बलराम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। गांव लिवान में किराए पर रहने वाले सर्विस स्टेशन कारिंदे की सिर में शराब की बोतल मारकर हत्या करने के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव चुलकाना का रहने का रहने वाला सुमित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव इस्माइला के रहने वाले बलराज ने राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल विवि चौकी पुलिस को 16 जनवरी को बताया था कि उसका जुड़वा भाई बलराम (24) जठेड़ी रोड स्थित सरोहा सर्विस स्टेशन में काम करता था। वह गांव लिवान में सुरेंद्र सिंह के मकान में कमरा लेकर रहता है। उसके बराबर के कमरे में रहने वाला बड़ी गांव प्रदीप उसके भाई को परेशान करता था। उसके भाई ने उसे बताया था कि प्रदीप उसकी कई बार पिटाई कर चुका है। बलराज ने बताया था कि वह 15 जनवरी को अपने भाई के पास आया था। उसने प्रदीप को समझाया भी था। वह रात को बलराम के साथ ही कमरे पर रुका हुआ था। रात को साढ़े नौ बजे प्रदीप ने उसके भाई बलराम को बाहर बुलाया था। गैलरी में उसके भाई पर प्रदीप ने शराब की बोतल से हमला किया था। जिससे उसका भाई घायल हो गया था। वह अपने भाई को अस्पताल में गया था। बाद में उपचार के दौरान उसके भाई की 27 जनवरी को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। अब पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। वह प्रदीप के साथ रहता था। घटना की रात को प्रदीप के साथ सुमित व उनके साथी विष्णु ने भी हमला कर बलराम को घायल किया था। जिससे उसके भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब सुमित को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed