{"_id":"6207736a979d93264a00f968","slug":"sonipat1644655466","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास पर ढोल व थाली बजा किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास पर ढोल व थाली बजा किया प्रदर्शन
सोनीपत में सांसद आवास के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए शनिवार को सांसद आवास पर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने ढोल व थाली बजाकर सरकार से उनकी मांग पूरी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर से उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। अब वह 14 फरवरी को करनाल में सीएम के आवास का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुई। वहां से ढोल व थाली बजाकर जुलूस निकालते हुए सेक्टर-14 में सांसद रमेश कौशिक आवास के गेट पर पहुंची, लेकिन वहां पर सांसद नहीं मिले। इस पर उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, यूनियन की नेता गीता नागर, ऊषा, सुमन ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से लगातार हड़ताल पर है। सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उनकी सरकार से मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे वापस लिए जाए। काम से हटाई गई कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम घोषणा के अनुसार कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।