फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कॉपर का स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस के प्रभाव में आकर 30 महिलाएं बेहोश

कॉपर का स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस के प्रभाव में आकर 30 महिलाएं बेहोश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
कॉपर का स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस के प्रभाव में आकर 30 महिलाएं बेहोश
गन्नौर में महिला की जांच करती एसएमओ डॉक्टर टीना आनंद - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत जिले में गन्नौर के पांची गुजरान रोड पर हुंडई मेंटल कंपनी में स्क्रैप पिघलाने के दौरान अचानक निकली गैस से महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह बेहोश होकर गिरने लगी। इस दौरान करीब 30 महिलाओं को तबियत बिगड़ने के चलते आसपास के निजी अस्पताल व सीएचसी गन्नौर में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद डीएसपी की टीम फैक्टरी में पहुंच गई है। वहीं सीएमओ डॉ. टीना आनंद ने भी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है।
विज्ञापन
पांची गुजरान रोड पर डीआईसीटी के पास स्थित हुंडई मेंटल में स्टील का स्कैप पिघलाने का काम किया जाता है। कंपनी में 100 से अधिक महिलाएं काम करती हैं। बताया जा है कि अब कुछ दिन से कंपनी में स्टील के साथ ब्रांज को पिघलाने का काम शुरू किया गया है। यहां पर स्कैप विदेश से आता है। शनिवार को जब भट्टी में स्क्रैप से ब्रांज को छांटकर भट्टी में डालकर पिघलाया जा रहा था तो अचानक कोई गैस निकलने से वहां काम कर रही 25 से 30 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आसपास क अस्पतालों व सीएचसी गन्नौर में ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें तीन-चार महिलाओं की हालत ज्यादा खराब है। सूचना के बाद डीएसपी गन्नौर जोगेंद्र राठी व थाना प्रभारी धीरज कुमार टीम के साथ फैक्टरी में पहुंच गए है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी में विदेश से डिस्पोजल सामान आता है। जिस यहां पिघलाया जाता है। सीएमओ डॉ. टीना आनंद ने अस्पतालों में जाकर महिलाओं का हालचाल जाना है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी संजय गर्ग को बुलाया है। साथ ही मैनेजर प्रदीप से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता लग सकेगा कि किस गैस के कारण महिलाओं की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed