{"_id":"620233a6fa05a77bd97f1a47","slug":"sonipat1644311462","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने निकाला जुलूस, विधायक आवास का किया घेराव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने निकाला जुलूस, विधायक आवास का किया घेराव
शहर में जुलूस निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की हड़ताल 8 दिसंबर से जारी है। उन्होंने मंगलवार को आंबेडकर पार्क से लेकर सेक्टर-15 तक जुलूस निकाला और राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने विधायक के पीए को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने 14 फरवरी को करनाल में सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की नेता गीता नागर, ऊषा, सुमन ने मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जल्द उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। पीएम घोषणा के अनुसार कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहींं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।