फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक वेस्ट की फैक्टरी में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक वेस्ट की फैक्टरी में लगी आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक वेस्ट की फैक्टरी में लगी आग
कुंडली के नाथूपुर में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। गांव नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक प्लास्टिक वेस्ट की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने मामले की सूचना मालिक व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की 10 गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि फैक्टरी में सुबह करीब 8.35 बजे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। तभी फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फैक्टरी संचालक व अग्निशमन विभाग के कंट्रोल नंबर पर दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग ज्यादा फैलने लगी तो पानीपत से एक व बहादुरगढ़ से दो गाडिय़ां मंगवानी पड़ी। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाडिय़ां लगाई गई। फैक्टरी में सुबह करीब 12.00 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण फैक्टरी में रखा सारा सामान, शेड व मशीनें जल गई।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक वेस्ट की फैक्टरी में लगी आग
कुंडली के नाथूपुर में लगी आग से उठता धुआं - फोटो : Amar Ujala
कुंडली के नाथूपुर में लगी आग से उठता धुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed