{"_id":"61ebc49309b5ce4e960dd5e1","slug":"sonipat1642841235","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का किया ट्रायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नागरिक अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का किया ट्रायल
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाते कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शनिवार को दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल किया गया। प्लांट की ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के लिए गुजरात की एलएंडटी कंपनी की टीम शनिवार सुबह अस्पताल पहुंच गई थी। कंपनी के कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए शनिवार दोपहर तक मशीन स्थापित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। 3 जनवरी को गुजरात की एलएंडटी कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मशीनें भेज दी थी। इसका बजट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया जाएगा। प्लांट शुरू होने के बाद यहां रोजाना 200 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। अस्पताल के सभी वार्डों में इसकी आपूर्ति दी जाएगी। बड़ा प्लांट शुरू होने से अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लांट चालू कर दिया जाएगा। प्लांट चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रीकल शाखा की ओर से पावर सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभाग को 50 लाख रुपये पहले ही जारी कर रखा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पावर सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।