फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ननिहाल आए आठ साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौत

ननिहाल आए आठ साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
ननिहाल आए आठ साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
- गांव चिढ़ाना से अपने ननिहाल रोहट आया हुआ था बच्चा - गांव रोहट के सामने सोनीपत-रोहतक हाईवे पर सडक़ पार करने लगा तो तेज रफ्तार डंपर ने कुचला संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। सोनीपत-रोहतक हाईवे पर गांव रोहट के पास डंपर की चपेट में आने से आठ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा एक सप्ताह से अपने गांव चिढ़ाना से अपने ननिहाल रोहट गांव में आया था। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रोहट के रहने वाले दिनेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी गांव चिढ़ाना में हुई है। उसका भांजा भाविक एक सप्ताह पहले उनके घर आया था। वह शुक्रवार को बाहर गया था। जब वह गांव के सामने रोहतक रोड पार करने लगा तो तेज रफ्तार डंपर ने उसके भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भांजा बुरी तरह से घायल हो गया। चालक डंपर को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। वह अपने भांजे को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed