{"_id":"61e938eaa8a9b97a6e1a8b2f","slug":"sonipat1642674410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ हादसे व्यक्ति की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सडक़ हादसे व्यक्ति की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सडक़ हादसे व्यक्ति की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
- पानीपत के गांव गढ़ी छाजू के रहने वाले तेजबीर की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
- पुलिस ने तेजबीर के दामाद बली कुतुबपुर निवासी प्रमोद के बयान पर दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव बली कुतुबपुर के पास पुगथला मोड़ के पास बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
गांव बली कुतुबपुर निवासी प्रमोद ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके ससुर पानीपत के गांव गढ़ी छाजू निवासी तेजबीर के मोबाइल से उसके पास फोन आया था। फोन करने वाले कहा कि जिनका यह मोबाइल है, उनका बली कुतुबपुर से पुगथला मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया है। जिस पर वह अपने पिता नरेश को साथ लेकर पुगथला मोड़ पर पहुंचा तो उसका ससुर तेजबीर घायल अवस्था में मिला। लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी है। वह उन्हें लेकर तुरंत खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके ससुर अपने साथी बलबीर भी थे। वह हादसे में घायल हो गए है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन