{"_id":"61e937334dc0167f062d38ad","slug":"sonipat1642673971","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ तस्कर को 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम सहित दबोचा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मादक पदार्थ तस्कर को 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम सहित दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थ तस्कर को 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम सहित दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने गंदा नाला शिव कॉलोनी के पास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में कार सवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान ऋषि कॉलोनी के रहने वाले संजय उर्फ गुड्डू के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक कार में मादक पदार्थ लेकर ऋषि कॉलोनी से शिव कॉलोनी की तरफ आने वाला है। जिस पर टीम ने शिव कॉलोनी के पास नाका लगा दिया। इसी बीच एक युवक कार में आता दिखाई दिया। उसे रोककर 50 एनडीपीएस का नोटिस दिया गया। उसने राजपत्रित अधिकारी के सामने अपनी तलाशी देने की बात कही। जिस पर सिंचाई विभाग के एसडीओ कैलाश चंद्र को बुलाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर पता करेगी कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन