{"_id":"61e68fd107e6cf1f4324ab22","slug":"sonipat1642500049","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आ रहे सुरक्षा गार्ड से मोबाइल छीना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फैक्टरी में आ रहे सुरक्षा गार्ड से मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के सुरक्षा गार्ड को काबू कर तीन बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। सुरक्षा गार्ड रात को ड्यूटी पर जा रहा था। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव जौली के रहने वाले संदीप कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिकानो कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। वह सोमवार रात आठ बजे जीटी राई पर उतरकर अपनी कंपनी में पैदल जा रहा था। जब वह एचएसआईआईडीसी राई के कार्यालय के पास पहुंचा तो इसी दौरान बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उनमें से एक युवक ने उसे पीछे पकड़ लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसने कंपनी में जाकर मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल छीनने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन