फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नियम 134ए : बच्चों को दाखिला न मिलने पर अभिभावकों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

नियम 134ए : बच्चों को दाखिला न मिलने पर अभिभावकों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
नियम 134ए : बच्चों को दाखिला न मिलने पर अभिभावकों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत
सोनीपत में सीएम विंडो पर शिकायत करने आए अभिभावक - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को अंतिम तिथि तक भी अलॉट स्कूलों में दाखिला न मिलने से अभिभावकों में भारी रोष है। धरने-प्रदर्शन व शिकायतों के बावजूद बच्चों के दाखिलों को लेकर आ रही समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जिससे अभिभावकों में रोष बना हुआ हहै।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अभिभावक एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचें, जहां पहले डीसी कार्यालय पर बच्चों के दाखिले की मांग रखी, उसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत दी।  नियम 134ए के तहत 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। उसी दिन पहले ड्रा में 2544 विद्यार्थियों को शामिल कर उन्हें स्कूल अलॉट कर दिए थे। सभी विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में 24 दिसंबर तक उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र लेकर स्कूल तो पहुंचे, लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिल पाया। जिले के अधिकतर निजी स्कूलों ने नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद से अब तक तीन बाद अंतिम तिथि बढ़ाई गई। शिक्षा विभाग ने दाखिला न देने वाले निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए, लेकिन निजी स्कूल दाखिला देने को राजी नहीं हुए। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर एक महीने से निजी स्कूलों व कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बच्चों का भविष्य खराब होते देख अब अभिभावकों ने सीएम विंडो का सहारा लेते हुए शिकायत दी है, जिसमें आदेशों की अवमानना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी पात्र विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed