फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक व साथी का अपहरण कर पीटा, नकदी व मोबाइल छीना

युवक व साथी का अपहरण कर पीटा, नकदी व मोबाइल छीना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई गांव जाजल के पास से युवक व उसके साथी का अपहरण कर उन पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसे बहाने से बुलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उसके दोनों पैरों व एक हाथ की हड्डी को तोड़ दिया गया। उसने मामले की शिकायत आईजी कार्यालय रोहतक में दी थी। पुलिस ने अपहरण, हमला करने व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव मोखरा के रहने वाले विक्रांत ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को उसके पास गांव पलड़ा-पलड़ी के नटखट का फोन आया था कि उसे उससे जरूरी काम है। इसके लिए उसने जाजल मोड़ पर बुलाया था। वह देर रात कालूपुर चुंगी के रहने वाले अपने दोस्त शुभम के साथ बाइक पर जाजल मोड़ पर चला गया था। वहां नटखट पहले से खड़ा था। इसी बीच कार में जटवाड़ा का दीपांशु वहां पहुंच गया था। उसके साथ ठरू का संदीप, पांची का साहिल, जटवाड़ा का मनीष व जाजल का राजा थे। दीपांशु के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसे देखकर वह तथा शुभम अपनी बाइक छोडक़र खेतों की तरफ भाग गए। जिस पर आरोपियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। नटखट ने उसके सिर पर हथियार से हमला कर दिया। दीपांशु ने राड से पैरों पर हमला कर दिया। वहां से शहजादपुर का नीरज व पांच अन्य युवक आए और उसे व उसके साथी को कार में डालकर पांची गांव के बाहर खेतों में ले गए। वहां जटवाड़ा का दीपेंद्र, प्रधान, विक्रम, सोनीपत का काशी व दो-तीन युवक पहुंचे। उन्होंने राड व डंडे से हमला किया। उसके दोनों पैरों की हड्डी व एक हाथ की हड्डी टूट गई। वहां से उसे व शुभम को कार में डालकर जटवाड़ा के पास ले जाकर डाल दिया। बाद में दीपेंद्र व दीपांशु उसकी जेब से मोबाइल व दो हजार रुपये लूट ले गए। साथ ही धमकी देकर चले गए। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां आईजी कार्यालय में शिकायत दी गई। राई थाना पुलिस ने उसके बयान पर वीरवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। विक्रांत के शरीर पर छह जगह चोट लगी हैं।
विज्ञापन
   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed