फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   तोल कराने गए मुनीम ने ट्रक चालक-क्लीनर संग मिलकर बेच दी 20 कट्टे दाल

तोल कराने गए मुनीम ने ट्रक चालक-क्लीनर संग मिलकर बेच दी 20 कट्टे दाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में राजस्थान से लेकर आई गई दाल को तोलने के लिए धर्मकांटा पर लेकर गए मुनीम ने चालक-क्लीनर संग मिलकर 20 कट्टे दाल बेच डाली। कंपनी में माल उतारने के दौरान गिनती में चोरी पकड़ी गई। जिस पर कंपनी के मैनेजर ने मुनीम के खिलाफ अमानत में खयानत करने व चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
खरखौदा के वार्ड-7 के रहने वाले राजेश कटारिया ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीपीए फूड लिमिटेड कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। 29 दिसंबर को कंपनी में राजस्थान के गंगा नगर से चालक-क्लीनर ट्रक में दाल के 804 कट्टे दाल लेकर आए थे। उसने कंपनी में मुनीम दिनेश को गाड़ी का वजन कराने के लिए भेजा था। धर्मकांटा से लौटने के बाद कंपनी में जब दाल के कट्टे उतारने के दौरान गिनती की गई तो साबूत मुंग दाल के 20 कट्टे कम मिले। राजेश कटारिया ने पुलिस को बताया कि जब उसने दिनेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि लालच में उसने चालक-क्लीनर संग मिलकर रास्ते में ही अन्य गाड़ी को दाल के कट्टे बेच दिए थे। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने राजेश के बयान पर दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed