फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार

अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार
हादसे के बाद युवक के कार में जलने के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार
विज्ञापन
-देर शाम शादी समारोह में गया था मेहंदीपुर का युवक संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गांव कुमासपुर-दीपालपुर रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में लगी आग के कारण जिंदा जलने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मेहंदीपुर निवासी राकेश कुमार डेयरी चलाता था। वह शनिवार देर शाम कार लेकर मुरथल एक शादी समारोह में गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह जब दीपालपुर के ग्रामीण कुमासपुर रोड स्थित खेतों की तरफ गए तो उन्हें एक कार जली हुई मिली। कार में चालक जला हुआ था। जिस पर उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि कार मेहंदीपुर के राकेश ने गांव के ही युवक से खरीदी थी। जलने के कारण उसके शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। परिजनों ने आने के बाद अंदाजा लगाकर उसके शव की पहचान की है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि शादी समारोह से न आने के कारण देर रात उन्होंने राकेश के पास फोन किया था, लेकिन उसके नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। युवक जिसके साथ गया था उसने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए डीएनए टेस्ट भी भी कराया जाएगा। राकेश के पास 10 साल का बेटा व 8 साल की बेटी है। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार का आगे का हिस्सा हादसे के कारण क्षतिग्रस्त हुआ मिला है। जिससे अंदेशा है कि कार किसी वाहन में टकरा गई। जिसके बाद वाहन चालक फरार हो गया और कार में आग लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed