{"_id":"6070074f8ebc3e8cf75e8612","slug":"sonipat1617954639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब लूटी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कार सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब लूटी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत : गांव गढ़ी व सिसाना स्थित शराब ठेकों से हथियार के बल पर बदमाश 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब की पेटी लूट ले गए। वीरवार रात को स्विफ्ट कार सवार पांच-छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों शराब ठेके एक ही ठेकेदार के हैं। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सिसाना निवासी मुकेंद्र का कहना है कि उसके गढ़ी व सिसाना स्थित शराब के ठेके पर रात को स्वीफ्ट कार सवार पांच-छह युवक पहुंचे। उन्होंने शराब लेने के नाम पर ठेके के कारिंदे सुनील से ठेका खुलवाया। जिसके बाद पिस्तौल व चाकू दिखाकर 45 हजार की नकदी, एक पेटी शराब व सुनील का मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही बदमाश सुनील के साथ बैठे एक अन्य युवक बलवान का भी मोबाइल छीन ले गए। इसके कुछ देर बाद बदमाश उसके सिसाना स्थित ठेके पर पहुंचे और वहां भी शराब लेने के बहाने ठेके को खुलवाया और कारिंदे आशुतोष से 80 हजार की नकदी, उसका पर्स व मोबाइल छीन ले गए। शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन