फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बेखौफ स्नैचरों ने निजी स्कूल की शिक्षिका और कॉलेज की लैब सहायिका की चेन झपटी

बेखौफ स्नैचरों ने निजी स्कूल की शिक्षिका और कॉलेज की लैब सहायिका की चेन झपटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बेखौफ स्नैचरों ने अलग-अलग स्थानों पर स्कूल की शिक्षिका व कॉलेज की लैब सहायिका के गले से सोने की चेन झपट ली। सिटी व सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर की इंडियन कालोनी की रहने वाली पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह टीकाराम कन्या महाविद्यालय में लैब सहायिका के पद पर नियुक्त है। वह सुबह कालेज जाने के लिए मिशन रोड पर जा रही थी। जब वह मिनीलैंड स्कूल के पास पहुंची तो इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बाइक पर आगे बैठे युवक ने हेलमेट लगा रखा था और पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। सिटी थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं नई बस्ती बंदेपुर की रहने वाली बेबी मलिक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षका है। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह पटेल नगर में पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बेबी मलिक ने बताया कि दोनों युवक चेहरे पर मास्क लगाए थे और आगे बैठे युवक ने हेलमेट भी लगा रखा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed