फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दूध डेयरी की आड़ में बेची जा रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

दूध डेयरी की आड़ में बेची जा रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आनंद नगर में एक दूध डेयरी पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले का पर्दाफास किया है। पुलिस ने डेयरी से युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना कि आनंद नगर निवासी अनूप व उसका भतीजा सागर दूध डेयरी की आड़ में अवैध शराब का धंधा करते हैं। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन व डीएसपी की टीम ने मौके पर रेड की। पुलिस ने रेड के दौरान वहां से सागर को काबू कर लिया। पुलिस ने दूध डेयरी से 57 बोतल बीयर व 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया है कि वह तथा उसका ताऊ अनूप यहां पर अवैध रूप से शराब का धंधा करते हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed