फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अलग-अलग स्थानों पर बंद घरों से नकदी व आभूषण ले गए चोर

अलग-अलग स्थानों पर बंद घरों से नकदी व आभूषण ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बंद घरों से नकदी व आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
-सेक्टर-12 में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी -गढ़ी ब्राह्मणान में बंद घर से 50 हजार रुपये व आभूषण ले गए चोर -ससुर के निधन के बाद परिवार सहित ससुराल चला गया था पीड़ित माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। शहर में अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाकर चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान ले गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मूलरूप से गांव उल्देपुर-ठरू फिलहाल सेक्टर-12 निवासी फकीरचंद ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। वह दो माह पहले अपने परिवार के साथ पैतृक गांव उल्देपुर-ठरू में गए थे। वह सेक्टर-12 स्थित घर पर ताला लगाकर गए थे। वह अब सोमवार को अपने घर आए तो देखा कि घर के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गए तो सामान बिखरा था। वह घर से जाते हुए बैड के नीचे कोने में रजाई के अंदर आभूषण छिपाकर रख गए थे। चोर रजाई के अंदर रखे आभूषण चोरी कर ले गए। चोर उनके घर से सोने के दो गले के हार, चेन, दो अंगूठी, चांदी की पाजेब, तागड़ी, अंगूठी, चुटकी, पीतल के बर्तन, टेलीविजन, सेट बाक्स आदि सामान चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर पता लगाने पर कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ससुर के निधन पर गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना गांव गढ़ी ब्राह्मणान में चोर लंबे समय से बंद घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित भगवान सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को उसके बेटे व बेटी की शादी थी। शादी के बाद उसके ससुर का निधन हो गया। जिस पर वह परिवार के सदस्यों के साथ अपनी ससुराल चला गया। वह सोमवार को वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले। उन्होंने देखा कि चोर घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। आसपास पता करने पर चोरों का पता नहीं लग सका। जिस पर अब मामले की शिकायत कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस चोरी की वारदातों से पर्दा उठाने के लिए सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस टीम अपने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों घर लंबे समय से बंद थे। चोरों का पता लगाने के लिए बारीकी से सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed