फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में हुए झगड़े में कैदी की हत्या

जिला कारागार में हुए झगड़े में कैदी की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में हुए झगड़े में कैदी की हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। जिला कारागार में एक दिन पहले लाए गए गांव कासंडी के जगबीर की बैरक में गला दबाकर व चक्की में सिर मारकर हत्या कर दी गई। उसे 16 फरवरी को सीआईए की टीम ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गांव खानपुर के सुधीर की हत्या किए जाने का षड्यंत्र रचने की बात कबूल की थी। जिसके बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी को शनिवार को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जसबीर ने वर्ष 2008 में जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए गांव बुटाना के संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें जगबीर को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह उमकैद की सजा के दौरान पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। मामले को लेकर कारागार प्रशासन अभी कुछ कहने से बच रहा है। हत्या आरोपी के साथ बैरक में बंद बंदियों ने की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनीपत कारागार में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले वर्ष 2004 में जिला कारागार में बंद जस्सू की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed