फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एएलएम को झांसे में लेकर खाते से 145905 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

एएलएम को झांसे में लेकर खाते से 145905 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
एएलएम को झांसे में लेकर खाते से 145905 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
- एएलएम का आरोप खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर व्यक्ति ने किया फोन, खाते में पैसे डालने के नाम ओटीपी पूछकर की धोखाधड़ी - आरोपी ने जिस अधिवक्ता का नाम लेकर एएलएम से की बातचीत उसे जानता है पीडि़त, आवाज बदली होने के बावजूद झांसे में आया -सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। गांव बिचपड़ी के रहने वाले एएलएम को झांसे में लेकर उनके खाते से 145905 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनका जानकार वकील बनकर उनके खाते से नकदी उड़ा ली। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बिचपड़ी निवासी शमशेर सिंह बिजली निगम में एएलएम के पद पर नियुक्त है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर रविवार को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बलराज राठी बताया। शमशेर सिंह ने बताया कि बलराज राठी को वह जानते है और उनका नंबर भी उनके पास है। जिस पर उसने आरोपी को कहा कि आपकी आवाज बलराज राठी जैसी नहीं है और मोबाइल नंबर भी दूसरा है तो उसने झांसे में लेने के लिए कह दिया कि दूसरे मोबाइल से बात कर रहा है। आरोपी ने शमशेर से कहा कि उसे एक जानकार के आपरेशन के लिए कुछ पैसे उसके खाते में डालने है। वह उसकी बातों में आ गया। उसके पास जो ओटीपी आया उसे आरोपी को बता दिया। जिस पर उसके खाते से 49990 रुपये निकल गए। उसने समझा कि खाते में राशि जमा हुई है। उसने ध्यान नहीं दिया कि पैसे निकलने का मैसेज है। उसके बाद अलग-अलग समय में उसी दिन उनके खाते से 33743 रुपये, 7798 रुपये व 2999 रुपये तथा 28 दिसंबर को 1500-1500 रुपये पांच बार में तथा 43879 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। उसके खाते से यह पैसे अमेजन, एजेआईओ ऑनलाइन शॉपिंग व पेटीएम में भेजे गए। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले से सदर थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। उसके खाते से कुल 145905 रुपये निकाले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़त का कहना है कि वह अक्सर अपने सेलरी अकाउंट में पैसे नहीं रखता, लेकिन उसने अपने परिचित तो एक चेक दे रखा था। जिसकी पेमेंट खाते से होनी थी। इसी के चलते पैसे डलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed