{"_id":"5f7eb9db8ebc3eefb700ad04","slug":"sonipat1602140635","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा के जाली कागजात पर मुरथल ट्रेनिंग स्कूल से बनवाया चालक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आठवीं कक्षा के जाली कागजात पर मुरथल ट्रेनिंग स्कूल से बनवाया चालक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान से आठवीं कक्षा का जाली प्रमाण पत्र देकर चालक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर परिवहन मंत्री को शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जींद के गांव डिडवाडा निवासी रोहताश ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि पानीपत के गांव जलमाना निवासी मदनलाल ने जाली प्रमाण पत्र से मुरथल ट्रेनिंग स्कूल से चालक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बनवाया है। मदनलाल ने आठवीं कक्षा शामली का लगाया था। जिसकी जांच कर शामली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उसे फर्जी बताया था। मदनलाल ने आठवीं के फर्जी प्रमाण पत्र से चालक प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र बनवाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब मुरथल थाना पुलिस ने मामले में रोहताश के बयान मदनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन