{"_id":"5f7eb2a28ebc3e5fad3a9d1c","slug":"sonipat1602138786","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स से सोने की चेन चोरी कर ले गए महिला और पुरुष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ज्वेलर्स से सोने की चेन चोरी कर ले गए महिला और पुरुष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर स्थित निक्की ज्वेलर्स के शोरूम में खरीदारी करने आई महिला व पुरुष सोने की चेन चोरी कर ले गए। ज्वेलर्स को जब मामले का पता लगा तो सीसीटीवी की जांच की। जिसमें दोनों संदिग्ध चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत निवासी विनोद कुमार जैन ने बताया कि उनका कच्चे क्वार्टर के पास निक्की ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर की देर शाम को जब दुकान का स्टाक चैक किया तो एक चेन गायब मिली। जिस पर दुकान पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो तीसरे पहर 2 बजकर 54 मिनट पर उन्होंने देखा कि उनके शोरूम में आई महिला व पुरुष की गतिविध संदिग्ध है। वह दुकान से सोने की चेन चोरी कर ले गए हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जिस पर अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अब चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन