{"_id":"5f757d3c8ebc3e9b7965a2b8","slug":"sonipat1601535292","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के बैंक खाते से छह बार में निकाल लिए 79000 रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
व्यक्ति के बैंक खाते से छह बार में निकाल लिए 79000 रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। प्याऊ मनियारी निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगोँ ने 79000 रुपये निकाल लिए। व्यक्ति ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से पश्चिमी बंगाल फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी गौतम पुरकायत ने बताया कि उसका पश्चिमी बंगाल के जयनगर स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनके खाते से अलग-अलग समय में 79000 रुपये निकाल लिए गए। जबकि उसका एटीएम उसके पास है। गौतम ने बताया कि उनके खाते से 24 सितंबर को तीन बार में 20000, 20000, 10000 रुपये कर कुल 50000 रुपये व 25 सितंबर को 10000, 10000 व 9000 कर तीन बाद में 29000 रुपये निकाले गए। व्यक्ति ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है। उसे अपने खाते से पैसे नहीं निकाले। उसके बावजूद नकदी निकल गई। वह 29 सितंबर को बैंक में गया तो ठगी का पता लगा। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन