{"_id":"5f7429278ebc3e9bfc4f6872","slug":"sonipat1601448231","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर दी जान, पति समेत अन्य पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला ने जहर खाकर दी जान, पति समेत अन्य पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गोहाना के गांव मातंड में एक महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने पति समेत अन्य पर आत्महत्या को विवश करने व दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव गुमाणा निवासी दिनेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन रेखा (30) की शादी गांव मातंड निवासी पवन के साथ हुई थी। उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। जिससे तंग आकर उसकी बहन ने 28 सितंबर को जहर खा लिया। उसे रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में दिनेश ने उसकी बहन के पति पवन व अन्य पर उसे आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों पर आत्महत्या को विवश करने व दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन