फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिलबिलान में फौजी के घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

बिलबिलान में फौजी के घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बिलबिलान में फौजी के घर का ताला तोडक़र चोर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। फौजी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो चोरी का पता लगा। जिस पर मामले की शिकायत सदर गोहाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव बिलबिलान की रहने वाली दीपा ने पुलिस को बताया कि उनके पति मुकेश कुमार भारतीय सेना में है और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में नियुक्त है। दीपा ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने मायके दिल्ली के नांगलोई गई थी। अब वह वहां से लौटी तो उनके घर की खिडक़ी का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा भी टूटा था। चोर उनके घर के अंदर ताले व दरवाजे तोडक़र नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। वह चोरी गई नकदी व आभूषण का पता लगा रही है। सदर गोहाना थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed