फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड कुंडली के पास राडियो ड्राइव माल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत और उसका पति चोटिल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव खटकड़ निवासी संदीप शर्मा सोमवार को अपनी पत्नी पूनम (32) के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल से घर आ रहा था। संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह जीटी रोड पर राडियो ड्राइव माल के पास पहुंचा तो वहां सडक़ टूटी होने के चलते उसने बाइक की गति को कम कर दिया। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी सडक़ पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसकी पत्नी के सिर व हाथ से उतर गया। जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और वह चोटिल हो गया। वह अपनी पत्नी को तुरंत दिल्ली के मैक्स अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने संदीप के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed