फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कूल और आंगनबाड़ी से इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लेट एवं गैस सिलिंडर चोरी

स्कूल और आंगनबाड़ी से इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लेट एवं गैस सिलिंडर चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सेहरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी से चोर इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लेट व गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव सेहरी के माध्यमिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह स्कूल में पहुंची और जांच की। उन्होंने देखा कि चोर स्कूल व स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी सेंटर से तीन इनवर्टर बैटरी, सोलर सिस्टम व दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने सरपंच की मदद से आस पास पता किया, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर खरखौदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed