{"_id":"5f6a1c3a8ebc3edbe202f62c","slug":"sonipat1600789562","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या करने का आरोपी 70 वर्षीय पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बेटे की हत्या करने का आरोपी 70 वर्षीय पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की हत्या करने का आरोपी 70 वर्षीय पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव बनवासा में पत्नी संग मिलकर जवान बेटे की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के आरोपी 70 वर्षीय पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में शराब पीकर झगड़ा करने की रंजिश में हत्या करने की बात कही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गांव बनवासा निवासी पवन (30) अपने पिता रणधीर व मां किताबो के साथ रहता था। पवन के बड़े भाई प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छह साल से उनसे अलग रह रहा है। दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। रविवार सुबह रणधीर व किताबो ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। शोर प्रवीण अपने भाई पवन के घर जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला था। प्रवीण छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुआ था। उसे पवन अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। रणधीर व किताबो के हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने बड़े बेटे से कहा था कि जो करना था वह कर दिया। पवन की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रवीण के बयान पर उसके माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया है कि आरोपी रणधीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में अभी तक आरोपी ने शराब पीकर झगड़ा करने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी तरह से पूछताछ के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्य उजागर किए जाएंगे।
विज्ञापन