फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आरएमसी प्लांट में घुसकर सुपरवाइजर पर चाकू व डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

आरएमसी प्लांट में घुसकर सुपरवाइजर पर चाकू व डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
आरएमसी प्लांट में घुसकर सुपरवाइजर पर चाकू व डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव लिवान स्थित लैंडमार्क आरएमसी प्लांट के सुपरवाइजर ने दुकानदार व उसके बेटे तथा 8-10 अन्य लोगों पर उनके प्लांट में घुसकर लेबर के पीछे भागने व उसे पकडक़र मारपीट और चाकू से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। झगड़ा पांच दिन पहले लेबर से हुई कहासुनी की रंजिश में किया गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव लिवासपुर निवासी विकास ने बताया कि वह गांव के पास स्थित लैंडमार्क आरएमसी प्लांट में सुपरवाइजर है। उसने बताया कि उनके प्लांट के पास उमेद सिंह की दुकान है। उनके दो लेबर 16 सितंबर की रात को उमेद सिंह की दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां पर उसका बेटा उन्हें मिला था। उसके बेटे ने शराब के नशे में लेबर से बदतमीजी और मारपीट की थी। एक दिन बाद उमेद सिंह ने उनके प्लांट मालिक योगेंद्र के सामने गलती मान ली थी। जिससे मामला सुलट गया था। विकास का आरोप है कि सोमवार को वह प्लांट में था। अन्य लेबर भी काम कर रही थी। इसी दौरान उमेद सिंह, उसका बेटा व 8-10 अन्य युवक प्लांट में पहुंचे। उन्होंने लेबर के पीछे भागना शुरू कर दिया। साथ ही उसे पकड़ लिया। उन्होंने उस पर डंडे व चाकू से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि उसे रिवाल्वर दिखाकर भी धमकी दी गई। वह उनसे बचकर भाग गया। उसके बाद आरोपी वहां से चले गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बहालगढ़ चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed