फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हत्या के आरोपी युवक को मारी गोली, घायल

हत्या के आरोपी युवक को मारी गोली, घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत : गांव छिछड़ाना में हत्या के आरोपी युवक को गांव के ही दो युवकों ने गोली मार दी। हमले में वह घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव छिछड़ाना निवासी आशीष पर आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर करीब डेढ़ साल पहले गांव के युवक भोलू का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी थी। भोलू के शव को गांव भंभेवा के निकट नहर में फेंक दिया गया था। आशीष इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया है। रंजिशन आशीष पर गांव के दो युवकों पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि आशीष के पेट के पास गोली लगी है। आशीष को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। बरोदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed