{"_id":"5f55d1a28ebc3e37bc40131f","slug":"sonipat1599459746","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। राई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को लिवान स्थान एक होटल में लेक जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के बयान पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह राई थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहती है। उनके पड़ोस में ही मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ का नीरज किराए पर रहता है। वह रविवार को उसे बहाने से लिवान के पास स्थित एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल में ले जाने के बाद उसे जबरन डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया गया। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन