{"_id":"5f55d1088ebc3e6159353ff6","slug":"sonipat1599459592","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। गांव घसौली में एक विवाहिता का शव सोमवार सुबह संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। महिला के मायके वालों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
गांव घसौली निवासी मनोज की पत्नी आरती (26) का शव सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के मायके वालों के बयान दर्ज करने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन