फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दिन में ही घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 25000 रुपये चोरी किए

दिन में ही घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 25000 रुपये चोरी किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के राजीव नगर स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषण व 25000 रुपये चोरी कर ले गए। पीडि़त पति-पत्नी घटना के समय कंपनी में गए और उनके दोनों बच्चे ट्यूशन चले गए। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव नौभाबाद फिलहाल राजीव नगर निवासी शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसकी पत्नी शनिवार को ड्यूटी पर चले गए। दोपहर को करीब एक बजे उसके दोनों बच्चे भी ट्यूशन चले गए। इसी दौरान दिन में चोर पड़ोस में खाली प्लाट की तरफ से दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। उन्होंने घर का ताला तोडऩे के साथ ही गोदरेज की अलमारी का लॉकर तोडक़र अंदर से सोने की चेन, सोने के कुंडल, सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी के कुंडल, चांदी के चार  सिक्के व 25000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब वह घर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed