फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से आठ लाख ठगे

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से आठ लाख ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बरोदा के युवक ने चार युवकों पर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू दकर दी है।
विज्ञापन
गांव बरोदा के रहने वाले नरेंद्र ने चार युवकों पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख ठगने का आरोप लगाया है। नरेंद्र का आरोप है कि गांव खेड़ी दमकन निवासी सुरेंद्र, उसके भाई दिनेश, गांव आहुलाना निवासी विकास व रोहतक निवासी रिंकू ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसकी एवज में आरोपियों ने उससे 8 लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर उसने गोहाना शहर में आरोपियों को 8 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद न तो आरोपियों ने उसे नौकरी लगवाया और न ही उसके पैसे वापस दिए। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed