फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गिगोरानी के पास हुए सड़क हादसे में राजस्थान के मलखेड़ा गांव के 2 लोगों की मौत

गिगोरानी के पास हुए सड़क हादसे में राजस्थान के मलखेड़ा गांव के 2 लोगों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
गिगोरानी के पास हुए सड़क हादसे में राजस्थान के मलखेड़ा गांव के 2 लोगों की मौत
विज्ञापन
चोपटा। खंड के गांव गिगोरानी के पास हुए सड़क हादसे में राजस्थान के मलखेड़ा गांव के 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भादरा तहसील के गांव मलखेड़ा निवासी फुला राम की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक विक्रम ने सिरसा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कागदाना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि गांव की गिगोरानी के पास सिरसा भादरा रोड पर गांव मलखेड़ा निवासी फूलाराम पुत्र महेंद्र सिंह जिसकी उम्र करीब 50- 52 साल व एक युवक विक्रम पुत्र सुभाष चंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे फुला राम पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तथा विक्रम को चोपटा सीएचसी में दाखिल किया गया वहां से गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। सिरसा अस्पताल में विक्रम ने दम तोड़ दिया। कार चालक फरार हो गया। चोपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed