फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सुपर-100 परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी, 65 विद्यार्थी का चयन

सुपर-100 परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी, 65 विद्यार्थी का चयन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
सुपर-100 परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी, 65 विद्यार्थी का चयन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।23 व 24 अगस्त को नीट, आईआईटी और जेईई की नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रदेशभर में ली गई सुपर-100 ऑनलाइन परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। जिसमें प्रदेशभर से 751 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। प्रोविजनल परिणाम में सिरसा के 65 विद्यार्थियों के नाम प्रोविजनल सूचि में शामिल है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 परीक्षा के प्रोविजनल परिणाम की सूची जारी कर उचित दिशा-निर्देश जारी किए है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी सत्यापित सूचि टिप्पणी सहित 24 सितंबर तक निदेशालय को भेजेंगे। बता दें कि सुपर-100 परीक्षा में प्रदेशभर के तकरीबन 3752 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। - - जिला में ब्लॉक वाइज यह रहा परिणाम सुपर-100 के प्रोविजनल परिणाम में सरसा जिला के 65 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। जिसमें बड़ागुढा के 7, डबवाली के 9, ऐलनाबाद के 11, नाथूसरी चोपटा के 12, ओढां के 8, रानियां के 5 व सरसा के 13 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
- अब जिलास्तर पर होगी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जाँच कोरोना वायरस के चलते इस बार प्रोविजनल सूचि में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी। दस्तावेजों की जांच का कार्य एमएचए द्वारा कोविड-19 के दौरान जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए किया जाएगा। जांच के दौरान चयनित विद्यार्थी हरियाणा के राजकीय विद्यालय का विद्यार्थी होने का प्रमाण पत्र,पास पोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो, दसवीं कक्षा के डीएमसी की फोटो कॉपी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि विद्यार्थी ने दसवीं कक्षा हरियाणा के राजकीय विद्यालय से मार्च 2020 में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेकर पास की है और वर्तमान में राजकीय विद्यालय में ही विज्ञान संकाय का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------------------------------------------- 23 व 24 अगस्त को ली गई सुपर-100 ऑनलाइन परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में प्रदेशभर से 751 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। सरसा जिला से इस परीक्षा में 65 विद्यार्थी पास हुए है।
- नीरज पाहूजा, जिला नोडल अधिकारी, सुपर-100 परीक्षा। -------------------------------------- विभाग द्वारा सुपर-100 परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी कर दिया है। कोविड-19 के चलते अब प्रोविजनल परिणाम की सूचि में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य भी जिलास्तर पर होगा। सभी दस्तावेजों की जाँच करके 24 सितंबर को सत्यापित दस्तावेजों की सूचि विभाग को प्रस्तुत करनी है। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed