{"_id":"627399838bd7810f733c96d1","slug":"rohtak1651743107","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक ः दिनदहाड़े कैटरिंग कारोबारी के घर डकैती का प्रयास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोहतक ः दिनदहाड़े कैटरिंग कारोबारी के घर डकैती का प्रयास
विज्ञापन
आर्य नगर थाना पुलिस को सौंपा गया युवक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रोहतक में मौजूदगी के बावजूद दिनदहाड़े तीन व्यक्ति शिव इंकलेव स्थित एक मकान में घुसे और डकैती का प्रयास किया। कैटरिंग व्यापारी के बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए पड़ोसियों की मदद से एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्षेत्र के एक दर्जन लोग थाने में पहुंचे और लिखित शिकायत दी। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शिव इंकलेव निवासी अनिल नागपाल ने बताया कि वह शादी विवाह में कैटरिंग का काम करता है। उसकी टेंट की बड़ा बाजार में दुकान है । दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर से दुकान पर आ गया। पीछे से एक युवक घर के अंदर आया और उसकी पत्नी सीमा नागपाल से दरवाजा खुलवाया। बोला की नागपाल से बुकिंग करवानी है। सीमा ने कहा कि अभी बात करवाती है। इसके बाद बोला, क्या पीने का पानी मिलेगा। जैसे ही सीमा पानी लेने अंदर जाने लगी तभी उसने बाहर हथियारों से लैस खड़े दो युवकों को इशारा करके अंदर बुला लिया। साथ ही अंदर आकर सीमा को पीछे से दबोच लिया। वह शोर मचाने लगी तो उसका गला दबाने का प्रयास किया। साथ ही उसे घसीटकर दरवाजे तक ले गया, ताकि दरवाजा बंद किया जा सके। साथ ही कानों के टोपस उतारने का प्रयास किया। कहा, जो भी घर में दे दीजिए। वर्ना जान से मार देगा। शोर सुनकर उसका बेटा मनन व बेटी आ गए। बेटे ने युवक को दबोचने का प्रयास किया और शोर मचा दिया। दो युवक फरार हो गए, जबकि एक को मनन ने पड़ोस के युवक की मदद से दबोच लिया। साथ ही उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया, जिस पर उसके साथियों के लगातार मैसेज आ रहे थे। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आर्य नगर थाने में पहुंचे शिव इंकलेव के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
आर्य नगर थाने में पहुंचे शिव इंकलेव के लोग।